मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण एवं नवरात्रि सप्ताह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ के निर्देशन में महिला थाने में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों, समाजसेविकाओं एवं अधिवक्ताओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान बताया गया कि इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं तक सहायता पहुंचाना है और सभी से अपील की गई कि वे इन जानकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
प्रमुख योजनाएं:
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना
मिशन शक्ति अभियान
महिला शक्ति केंद्र योजना
वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र)
उज्ज्वला योजना
स्वाधार गृह योजना
जननी सुरक्षा योजना
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
हेल्पलाइन:
1090 (महिला हेल्पलाइन)
112 (आपातकालीन सेवा)
181 (महिला सहायता)
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
1930 (साइबर क्राइम)
कार्यक्रम में बीना शर्मा, गीता ठाकुर, नीरज गौतम, डीपीओ शिवांगी एवं प्रभारी निरीक्षक महिला थाना संगीता डागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में सोनिया तोमर सहित अन्य महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।











