उत्तर प्रदेश गाजियाबाद: एक चौंकाने वाला जासूसी मामला सामने आया है। गाजियाबाद पुलिस ने संवेदनशील जगहों की तस्वीरें खींचकर पाकिस्तान भेजने के आरोप में मथुरा की 30 वर्षीय मीरा प्रजापति को गिरफ्तार किया है। मीरा दो छोटी बेटियों की मां है, पति से अलग रहती है और रोज ई-रिक्शा चलाकर गुजारा करती थी। पुलिस का कहना है कि ई-रिक्शा चलाने का बहाना बनाकर वह आसानी से संवेदनशील इलाकों में घूमती थी और फोटो खींचकर पाकिस्तान भेजती थी।
मीरा के साथ दो और गिरफ्तार
22 मार्च को मीरा के साथ बिहार के नौशाद और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि संवेदनशील स्थानों खासकर सैन्य और सरकारी इलाकों की तस्वीरें और लाइव फीड पाकिस्तान भेजने पर उन्हें 4 से 6 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कई जगहों पर सोलर पावर वाले CCTV कैमरे भी लगाए थे, जिनकी लाइव फीड सीधे पाकिस्तान जा रही थी। इस पूरे नेटवर्क में अब तक 22 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।मीरा का बैकग्राउंड
मीरा प्रजापति मथुरा के औरंगाबाद इलाके के ठाकुर महादेव नगर कॉलोनी में रहती थी। स्थानीय लोग उसे ‘हरिया’ के नाम से जानते थे।
एक साल पहले 2025 वह दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में पकड़ी गई थी और जेल भी गई थी। बाद में जमानत पर छूट गई।
मीरा की दो बेटियां हैं – बड़ी 11 वर्षीय 5वीं कक्षा और छोटी 6 वर्षीय नर्सरी।
पिछले एक साल से वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी।
पुलिस की जांच
गाजियाबाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं। मीरा समेत सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि यह जासूसी नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है और इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

