बाराबंकी। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त पंचायतों के उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने हेतु संबंधित ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र तथा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा प्रदान कर सीएचसी अधीक्षक डा0 राधेश्याम गौड़ ने सम्मानित किया।
बताते चले की ग्राम पंचायत छुलाहाबानी की ग्राम प्रधान श्रीमती, ग्राम पंचायत हेतेमपुर के ग्राम प्रधान दिनेश रावत, ग्राम पंचायत सूर्यपुर खपरैला के प्रधान को टीबी उन्मूलन में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन पंचायतों द्वारा टीबी मुक्त अभियान में सक्रिय सहयोग, जनजागरूकता तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई, जिसके फलस्वरूप इन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया।
ग्राम प्रधानों को सम्मानित करते हुए सीएचसी अधीक्षक डा0 राधेश्याम गौड़ ने बताया कि टीबी मुक्त हो चुके हैं इन गांवों में पिछले एक साल से अधिक समय से टीबी के नए मरीज नहीं मिले हैं। पहले से चिह्नित मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी अच्छी है। स्वास्थ्य विभाग अब इन गांवों को टीबी मुक्त घोषित कर दिया है। इन गांवों के प्रधानों को सम्मानित किया गया है। लगातार अभियान चलाकर नए मरीज ढूंढे जा रहे हैं तो चिह्नित मरीजों को निशुल्क दवा, खानपान के लिए एक हजार रुपये की मदद भी दी जा रही है। मरीजों को ढूंढने में मदद करने वालों को भी सरकार प्रोत्साहन राशि दे रही है तथा इन गांवों में पहले से चिह्नित टीबी मरीजों और उनके संपर्क में आने वालों की लगातार निगरानी कराई जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed