बाराबंकी। मसौली ग्राम पंचायत बड़गांव के मोहल्ला नालीपार स्थित मंदिर पर सोमवार से शुरु हुई सात दिवसीय भगवतकथा से पूर्व कथा स्थल से भव्य कलशयात्रा निकाली गयी जो पड़रिया घाट कल्याणी नदी से जल लाकर पूरे गाँव मे भर्मण करते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई।
कलश यात्रा में महिला पुरुष सिर पर कलश लेकर डीजे के धुन पर भक्त थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे। कलश यात्रा में पुरुष और बच्चे झंडा लेकर आगे चल रहे थे। कलश यात्रा मढीटोला दुर्गा मंदिर पूरब टोला हनुमान मंदिर मँझपटिया स्थित काली मंदिर होते हुए कथास्थल पहुंची। इससे पूर्व कलशयात्रा मसौली चौराहे पर अमीर गुलाल उड़ते हुए भक्ति गीतों पर थिरकती युक्तियां व युवको ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कल्याणी नदी से जल भरकर पुन कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। जहां पर नैमिषशरण से आये आचार्य सचिन महाराज व आशीष महाराज आदि आचार्यो के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर कलश स्थापना हुई । कथावाचक उमेश महाराज जी ने कहा कि भागवत कथा सुनने से व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है। यह भगवान के प्रति भक्ति को गहरा करता है और व्यक्ति को मोक्ष की ओर ले जाता है। फिर आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया । इस मौके पर कथा आयोजक श्रवण कुमार किशन रस्तोगी, मास्टर सुरजन यादव, नरेंद्र चौहान, राजेंद्र यादव, कल्लूराम यादव, विनीत यादव कृष्ण कुमार मोनू कश्यप राजमल रावत सुनील चौहान आदि मौजूद रहे ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *