बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से 1072 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल गई। इससे शहर में सड़क निर्माण समेत कई विकास कार्यों को कराया जाएगा। बरेली में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1072 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से इसे मंजूरी दे दी गई। अब इसे निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इस बजट में मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और आम जनता की सहूलियत को केंद्र में रखा गया है। महापौर उमेश गौतम की अध्यक्षता में हुईं बैठक में बताया गया कि इस बजट में शहरवासियों को गड्ढा मुक्त सड़कें और बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए भारी निवेश का प्रावधान किया गया है। निगम ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए 140 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की है।

