मुज़फ्फरनगर, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व जानसठ क्षेत्र अधिकारी रूपाली राॅय, के दिशा निर्देशन में एवंम थाना रामराज प्रभारी रवेंद्र सिहं यादव, के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक,26,03,2026, को थाना रामराज प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव खुद अपनी पुलिस टीम के साथ मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर सतसंग के पास चला रहे है चेकिंग अभियान। अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामराज पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे वाहन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।ओर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।





