बिल्सी । नगर में सम्राट अशोक चौक पर सम्राट अशोक महान की 2330 वी जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने बिल्सी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य क्षेत्र वासियों के साथ सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । माल्यार्पण के समय भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों द्वारा सम्राट अशोक की झांकियां भी निकाली गई। ग्रामवासी भारी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सम्राट अशोक चौक पर उपस्थित हुए। जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि ममता शाक्य रही। विचार गोष्ठी में ममता शाक्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट अशोक महान अखंड भारत के निर्माता थे और उन्होंने जन कल्याण के कार्य किए। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक प्रजा को अपनी संतान की भांति प्यार करते थे और कहा कि “समस्त प्रजा मेरी संतान है । सम्राट अशोक जन कल्याण हेतु सदैव तत्पर रहते थे। इस अवसर पर मौर्य शाक्य कुशवाहा सैनी महासभा के जिला अध्यक्ष श्री रामेश्वर शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे और उन्होंने महात्मा बुद्ध के उपदेशों का विश्व में प्रचार प्रचार किया। गजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके द्वारा स्थापित शांति, अहिंसा और धम्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।
इस दौरान सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सम्राट अशोक के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन राकेश शाक्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पीडी सिंह, शिव शंकर,डॉ चेतराम मौर्य, डॉक्टर बी पी मौर्य,राम मूर्ति मौर्य,हरिओम सैनी महिपाल मोर्य,रामगोपाल , एडवोकेट श्योराज शाक्य, मोहर सिंह शक्ति, गुड्डू शाक्य , गंगा सहाय, नीरज शाक्य, किशन पाल आदि उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *