धर्मेन्द्र कसौधन(राष्ट्रीय ब्यूरो)
महराजगंज। निचलौल नगर के वार्ड नं-11 निवासी सूरज कश्यप पुत्र श्रीनिवास कश्यप दिनाँक 28 मार्च को शाम लगभग 07:40PM पर घर से किसी बात पर नाराज होकर अपने सुपर स्प्लेंडर बाइक जिसका न. UP56AK6430 से निकल गया।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया और सूरज से संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन सूरज का फोन रिसीव नही हुआ।और मध्य रात्रि तक सूरज का नम्बर बन्द बताने लगा।

परेशान परिजन हारकर निचलौल थाने में एक प्राथिमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के मामले में गुमसुदगी की रिपोर्ट करते हुए छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सूरज कश्यप (42) वर्ष नीला टी-शर्ट हाफ,बादामी पैंट,चश्मा लगाए हुए,कद-5फीट6इंच ,पैर में चप्पल पहने हुए,सर पर बाल नही,घर से बाइक सुपर स्प्लेंडर से निकला है।

यदि उक्त पहचान के आधार पर सूरज कश्यप कहीं भी किसी सज्जन व्यक्ति को दिखे तो जल्द से जल्द दिए गए मोबाइल नंबर-9838168113,8858337755 पर तुरन्त जानकारी दें।उक्त गुमसुदा व्यक्ति की जानकारी सर्प्रथम देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।
