एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला पंचायत विभाग को निर्देशित किया कि आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाए, जिससे उद्योगों तक आवागमन सुगम एवं बाधारहित हो सके और आर्थिक गतिविधियों को गति मिले।

पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु भमरौआ रोड सहित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यमियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

बैठक में विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार किया गया। जिलाधिकारी ने विद्युत ट्रिपिंग की समस्या को कम करने के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, वहीं पतंगबाजी के कारण होने वाली बाधाओं पर नियंत्रण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *