
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आज होली पार्क सिविल रामपुर में लाइंस में नव संवत्सर ,धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां अष्टभुजा देवी तथा राष्ट् सेविका समिति की संस्थापिका वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर जी के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉक्टर तृप्ति माहौर ने कहा कि हिंदू नव वर्ष चैत्र मास की प्रतिपदा से प्रारंभ होता है यह केवल एक नए वर्ष का आरंभ नहीं बल्कि सृष्टि की उत्पत्ति धर्म आस्था और संस्कृति का संगम है, इसी दिन राजा विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त कर विक्रम संवत की शुरुआत की थी, यह समय प्रकृति में बदलाव चैत्र नवरात्रि की शुरुआत और आत्म सुधार का प्रतीक है । कार्यक्रम में काव्य पाठ का आयोजन किया गया जिसमें कवित्री डॉक्टर पूनम दिक्षित, डॉक्टर प्रीति अग्रवाल व रागिनी शर्मा ने अपनी रचनाओं का प्रस्तुतीकरण किया ।कार्यक्रम में जया गुप्ता तथा रश्मि गुप्ता ने महिषासुर मर्दिनी नाटिका का प्रस्तुतीकरण किया तथा बालिका शान्वी ने दुर्गा भजन पर नृत्य प्रस्तुति दी । कार्यक्रम की अध्यक्षा के रूप में शीतू ग्रोवर जी ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी पुरातन संस्कार व रीति रिवाज को भूलती जा रही है भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिक शक्ति है जिसे समझने की आवश्यकता है। राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं एवं बालिकाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ परिवार को संस्कृत से जोड़ने का कार्य करती है ।
विभाग कार्यवाहिका अनीता प्रकाश पाल ने नवीन कार्यकारिणी सदस्यों का नाम की घोषणा की तथा उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाहिका राजश्री गुप्ता जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष पारुल अग्रवाल जी, शिखा अग्रवाल जी, सरिता सिंघल ,अरुणा मांगलिक जी , ममता सोनी, , अनीता शुक्ला,संगीता रानी, सरिता चौधरी, ,प्राजक्ता ,सुनीत पाल, कमल चावला,मोनिका गोयल,किरन, जया गुप्ता, नीरज दीक्षित, मोनिका शर्मा ,सीतागुप्ता,विनीत सक्सेना , गंगोत्री देवी,अनीता सिंह सैनी ,वीणा सब्बरवाल ,मंजू भारद्वाज, सुलेखा सक्सेना ,वंदना सक्सेना प्रेरणा सक्सेना ,आशा मिश्रा राधा पाल,रिंकी इत्यादि लगभग 130 बहने उपस्थित रही । कार्यक्रम बहुत प्रभावी रहा। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
