
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर। तालीमी बेदारी और नई नस्ल के मुस्तक़बिल (भविष्य) को सँवारने के मक़सद से ग्रीनवुड स्कूल के प्रांगण में एक अज़ीमुश्शान (भव्य) प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में तशरीफ़ लाए माननीय सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने अपने ख़िताब (संबोधन) से तलबा (छात्रों) और असातिज़ा (शिक्षकों) के दिलों को जीत लिया।
सांसद महोदय ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए स्कूल के ज़बरदस्त ‘नज़्म-ओ-ज़ब्त’ (अनुशासन) और यहाँ के स्टाफ की मुस्तैदी की पुरज़ोर सराहना की। उन्होंने कहा कि महज़ डिग्री हासिल कर लेना ही तालीम नहीं है, बल्कि तालीम के साथ ‘तरबियत’ (Moral Training) का होना भी बेहद ज़रूरी है। उन्होंने तलबा को नसीहत की कि वे अपनी ज़िन्दगी में ‘डिसीप्लिन’ को अपनाएं और हमेशा कुछ नया सीखने की ‘जुस्तजू’ (लगन) बनाए रखनी चाहिए
अभिभावकों (वालिदैन) को मुखातिब करते हुए उन्होंने एक बहुत ही संजीदा और ज़रूरी मशविरा दिया। उन्होंने कहा कि, “कभी भी बच्चों के सामने उनके उस्ताद या स्कूल की शिकायत या बुराई न करें।” अगर बच्चे के दिल से उस्ताद का ‘एहतराम’ (सम्मान) निकल गया, तो वह बच्चा इल्म (ज्ञान) की रूह और उसकी बरकत से महरूम रह जाएगा। उस्ताद की इज़्ज़त करना ही इल्म हासिल करने की पहली शर्त है।
सांसद नदवी ने बहुत ही भावुक अंदाज़ में फरमाया कि, “एक बच्चे के लिए उसकी माँ की गोद ही सबसे पहली ‘यूनिवर्सिटी’ होती है।” बच्चा जो कुछ अपनी माँ से सीखता है, वही उसके चरित्र की बुनियाद बनती है। इसलिए घरों में तालीम और अदब का माहौल होना निहायत ज़रूरी है।
डॉ. जाकिर हुसैन साहब की विरासत:
अपने तक़रीर के दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन साहब के तालीमी मिशन और उनकी सेवाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना होगा। उन्होंने स्कूल के डायरेक्टर साहब की शख्सियत की तारीफ करते हुए उन्हें एक ‘ग़ैरतमंद’ और ‘बा-किरदार’ इंसान बताया, जो कौम के बच्चों के मुस्तक़बिल के लिए दिन-रात कोशां (प्रयत्नशील) हैं।
प्रोग्राम के इख्तिताम (समापन) पर उन्होंने दुआ फरमाई कि हमारे वतन के स्कूल और तालीमी इदारे (संस्थान) बच्चों को ऐसी रा ह दिखाएँ जहाँ से वे एक कामयाब नागरिक बनकर निकलें और मुल्क व कौम का नाम पूरी दुनिया में रौशन करें। इसके बाद सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने क्षेत्र का दौरा किया
रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी आज मिलक तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गाँवों में पहुँचकर हाल ही में हुए दुःखद हादसों और अपनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएँ और ताज़ियत व्यक्त कीं
सांसद नदवी सबसे पहले ग्राम जसमोली पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूर्व प्रधान अहमद रज़ा खां के इंतकाल पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने मरहूम के आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की और दुआ करते हुए कहा कि क्षेत्र ने एक सम्मानित व्यक्तित्व खो दिया
इसके बाद सांसद मोहिबुल्लाह साहव का काफिला धमोरा पहुँचा। यहाँ उन्होंने पूर्व गन्ना सोसाइटी चेयरमैन अमीर अहमद सैफी के आवास पर दस्तक दी, जिनकी हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। सांसद ने परिवार को ढाँढा बँधाते हुए इस क्षति को अपूरणीय बताया।
दौरे के अगले चरण में मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी बहटरा गाँव पहुँचे। यहाँ एक भीषण सड़क हादसे में दान सिंह की पत्नी और पुत्र की मृत्यु हो गई थी। पीड़ित परिवार के बीच पहुँचकर सांसद काफी भावुक नजर आए और उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
परिजनों से बात करते हुए सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने स्पष्ट शब्दों में कहा:
”दुःख की इस घड़ी में आप खुद को अकेला न समझें। पूरी समाजवादी पार्टी और मैं व्यक्तिगत रूप से आपके साथ खड़े हैं। हम प्रशासन से भी वार्ता करेंगे ताकि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मिल सके।” इसके बाद सांसद मोहिबुल्लाह नदबी धर्मेन्द्र देव गुप्ता कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष के मकान पे जाकर मुलाकात की ओर उसके बाद अपने पैतृक गाँव राजा नगर मैं शादी मैं शिरकत की ओर उस्मान पाशा की भतीजी की शादी आयशा मैरिज हाल शिरकत की ओर फिर तमन्ना मैरिज हाल mai एडवोकेट इसरार सहाब के परिवार की शादी मैं शिरकत की
इस दौरान उनके साथ पार्टी के रामबहादुर राष्ट्रीय सचिव समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी, सांसद प्रतिनिधि महबूब अली पाशा एडवोकेट, हाफ़िज़ नूरी, उवेश खान जमील सैफी, बिलासपुर नगर पालिका अध्यक्ष अथर मियाँ और नासिर सेख डॉ अब्दुल सलाम नगर पालिका अध्यक्ष रामपुर आसिफ अली पवन कुमार यादव मनोज यादव जुबैर भाई युवासपा नेता शेफ अली सलीम मामू डॉ मकतूब अहमद मुन्ना हाजी अयूब सहाब आले नवी प्रधान बदन सिंह यादव जिला PDA प्रभारी तथा और. भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद के इस दौरे ने क्षेत्र के लोगों के बीच यह संदेश दिया कि वे हर सुख-दुःख में अपनी जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं।
