बिसौली : होमगार्ड संघ के बैनर तले सुरक्षाकर्मियों ने अमृत महोत्सव के तहत विशाल तिरंगा रैली निकाली। बैंड की आकर्षक देशभक्ति धुनों के बीच नगर के हाईवे समेत विभिन्न मार्ग मानो तिरंगामय हो गए थे। नगरवासियों ने जगह जगह तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। कोतवाली परिसर से शुरू हुई तिरंगा रैली एम एफ हाईवे, पुलिस चौकी, मुख्य चौराहा, बुधबाजार, होली चौक, अटल चौक होती हुई तहसील परिसर पहुंची। सबसे आगे चल रहे बैंड की देशभक्ति धुनों पर वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। तहसीलदार अशोक सैनी, कोतवाल बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मी व होमगार्ड हाथों में तिरंगा लिए भारतमाता की जय का उदघोष करते कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। उनके पीछे नगर के प्राथमिक विद्यालय के बच्चे यूनीफार्म में हाथों में तिरंगा झंडा लेकर बड़े ही जोश में नजर आ रहे थे। पुलिस चौकी पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, संगीता रस्तोगी, गणेश वार्ष्णेय आदि ने पुष्पवर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया। तहसील परिसर में राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन हुआ। इस मौके पर चौकी इंचार्ज विश्नोई, मुनीर खां, नरेश चंद्र शर्मा, राजीव कुमार, प्लाटून कमांडर बब्लू शर्मा, देवेंद्र कुमार, नेमसिंह आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *