आज दिनांक 01.04.2026 को थाना गंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिलासपुर गेट के पास से 02 अभियुक्तों 1. सिनवान पुत्र शारिक निवासी मौहल्ला गुईया तालाब थाना गंज जनपद रामपुर, 2. मिन्हाज पुत्र मेहरोज खां निवासी मौहल्ला चाह मोटे कल्लन थाना गंज जनपद रामपुर को नकली नोट 10500 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना गंज पर मु0अ0स0 53/2026 धारा 178/179/180 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
बरामदगीः-
1.अभियुक्त सिनवान की जामा तलाशी से 500 रुपये के नोट के जैसे दिखते हैं कुल 10 नोट बरामद हुए, जिनकी कुल वैल्यू असल के रुपयों में 5000 रुपये तथा एक मोबाईल फोन रैडमी नोट बरामद हुआ ।
2.अभियुक्त मिन्हाज की जामा तलाशी से 500 रुपये के नोट के जैसे दिखते हैं कुल 11 नोट बरामद हुए , जिनकी कुल वैल्यू असल के 5500 रुपये तथा एक मोबाईल फोन सैमसंग गैलैक्सी नोट बरामद हुआ ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक थाना गंज
- उ0नि0 राहुल सिंह
- हे0का0 अनुज कुमार
- हे0का0 इब्राहिम
- हे0का0 चन्द्रशेखर
- का0 कावेन्द्र
- का0 पंकज कुमार

