गोंडा – जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।किशोरी शाम को गांव के पास नाले पर गई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे एक युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे पकड़ लिया। युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
होश आने पर बालिका घर पहुंची, लेकिन डर के कारण उसने तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया। अगली सुबह जब परिवार ने उसे परेशान देखा और कारण पूछा, तो पुत्रवधू के माध्यम से घटना की जानकारी सामने आई।पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, धानेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिल गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

