थाना भवन नगर में परम पूज्य आराध्य देव महर्षि कश्यप जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मौहल्ला शाहविलायत माजरी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन थाना भवन संजय शर्मा द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली। भक्तों में खासा उत्साह नजर आया और पूरा माहौल भक्ति रंग में रंगा रहा। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत और जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।
इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *