राष्ट्र सेवा, संस्कृति संरक्षण एवं मानवता के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. श्रवण कुमार गुप्त (उत्तर प्रदेश) को “राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान – 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान Unique Records of Universe द्वारा हार्टफुलनेस योग प्रशिक्षण केंद्र, कलोल (गुजरात) में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

डॉ. गुप्त को यह सम्मान उनके सामाजिक सरोकारों, जनसेवा एवं प्रेरणादायी कार्यों के लिए दिया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए विशिष्ट अतिथियों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और डॉ. गुप्त के योगदान की सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि डॉ. गुप्त का समर्पण एवं समाज के प्रति उनका निःस्वार्थ भाव अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी गईं।

कार्यक्रम का आयोजन Unique Records of Universe (दिव्य प्रेरक कहानियों मानवता अनुसंधान केंद्र) द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed