भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, रामपुर पर आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष श्री हरीश गंगवार जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से निर्णय लिया गया कि 15 अप्रैल 2026 को सभी नगर पालिका स्तर पर महिलाओं की भव्य स्कूटी एवं बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इसके साथ ही 15 से 18 अप्रैल तक विधानसभा स्तर पर नारी शक्ति सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्राएं भी निकाली जाएंगी, जिनके जरिए महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
अभियान के अंतर्गत विशेष हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर नारी शक्ति के समर्थन में व्यापक जनसमर्थन तैयार किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री हरीश गंगवार जी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी ही वह संगठन है, जहां महिलाओं को वास्तविक सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्राप्त होते हैं। हमारी सरकार और संगठन दोनों ही महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है।”


बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे इन कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ सहभागिता सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती पारुल अग्रवाल जी, श्रीमती पूजा शर्मा जी, श्रीमती डॉली रंधावा जी, श्रीमती पूनम सागर जी, श्रीमती मनु सक्सेना जी, श्रीमती रानी गुप्ता जी, श्रीमती रानी खान जी, श्री सुभाष भटनागर जी, श्री सौरभ पाल लोधी जी, ब्लॉक प्रमुख श्री मोहित सैनी जी, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि जी, अर्जुन रस्तोगी जी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता जी, संतोष खैरा जी, सुनील मौर्या जी, करतार सिंह लोधी जी, कुंवर बहादुर राजपूत जी, श्री विकास दीक्षित जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री आकाश सक्सेना जी, नरेश सैनी जी, जिला मंत्री श्री पवन शर्मा जी, पंकज सैनी जी, राहुल गुप्ता जी, शुभम सक्सेना जी, धर्मवीर यादव जी, अनु सक्सेना जी, विक्रम सिंह जी, सुरेश राजपूत जी, ओम प्रकाश लोधी जी, रघुवीर सिंह जी, जयवर्धन सिंह जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed