बाराबंकी।दिनाँक 14 अप्रैल को गुरुद्वारा लाजपतनगर में खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारे में हर्षोल्लास का माहौल था, जहां सहज पाठ साहिब की शुरुआत हुई और आज सुबह उसकी समाप्ति हुई।

पर्व के अवसर पर बच्चों द्वारा कीर्तन-भजन प्रस्तुत किया गया। इसके बाद हुजूरी रागी जत्था भाई तीरथ सिंह ने कीर्तन किया। अमृतसर दरबार साहिब से आए भाई बलविंदर सिंह और उनके साथियों ने भी गुरुजस गायन किया, जिसे संगत ने बड़े प्रेम से सुना।

भाई बलविंदर सिंह ने बताया कि आज के दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु जी ने संगत के बीच से पांच सिखों से उनके शीश की मांग की, जिन्होंने गुरु के चरणों में अपने शीश भेंट किए। उन्हें अमृत छकाकर ‘सिंह’ सजाया गया और इस प्रकार खालसा पंथ की साजना हुई।

इसके बाद उन्हीं पांच प्यारों ने स्वयं अमृतपान करके ‘सिंह’ सजे। तभी से यह बात प्रचलित है कि “वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला”। लाजपतनगर में इस पर्व को भव्य रूप से मनाया गया।

कीर्तन के उपरांत आनंद साहिब जी का पाठ हुआ और अरदास के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। इसके बाद गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसे सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ एक पंगत में बैठकर ग्रहण किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह, विधायक सुरेश यादव, पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह, पूर्व एमएलसी राजू यादव, जिला बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, महामंत्री रामराज यादव, अधिवक्ता संतोष सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र वर्मा, सरदार हरपाल सिंह, सरदार जसबीर सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार प्रीत सिंह, अधिवक्ता सरदार रविंद्रपाल सिंह, सरदार प्रेमपाल सिंह, सतनाम सिंह खालसा, शहर कोतवाल सुधीर सिंह, अरविंद वर्मा, धर्मराज सिंह, विनोद गाबा, डॉ. सुधीर वर्मा, डॉ. सतीश चंद्र वर्मा, सरदार सतवंत सिंह, पंकज गुप्ता पिंकी, दीपक जैन, सुमित्रा कौर, रंजीत कौर, नरेंद्र कौर, सुरजीत कौर, इंदरजीत कौर, कमलजीत कौर, सरदार राजदीप सिंह, तनमीत सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार हरविंदर सिंह, सरदार तनप्रीत सिंह, सनी सिंह, मलकीत सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार तेजपाल सिंह, रौनक सिंह, गोविंद सिंह, मलकीत सिंह, रणबीर सिंह और सरदार मनमीत सिंह सोनू सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *