रिपोर्टर राज कुमार एम डी न्यूज़ अलीगढ

अलीगढ :-जनपद के खैर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयगढ़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली की 11000 वोल्ट लाइन से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और किसानों की मेहनत कुछ ही देर में जलकर राख हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरि सिंह पुत्र थान सिंह और सुरेश चंद्र पुत्र वासुदेव के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक बिजली लाइन से चिंगारी गिरने के कारण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 14 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।घटना के समय ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं था। आरोप है। कि सूचना देने के बावजूद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। ऐसे में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ट्रैक्टर और अन्य साधनों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जिससे वे काफी आहत और परेशान हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का कहना है। कि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी सहायता या राहत नहीं मिली है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है।कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बिजली लाइनों की नियमित जांच कराई जाए।फिलहाल घटना के बाद गांव में मायूसी का माहौल है। और किसान अपनी फसल के नुकसान को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

1 view

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed