बाराबंकी रामनगर की धरती पर आज एक गर्व और उत्साह से भरा प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब छोटू शर्मा (स्केटिंग) और राहुल तिवारी (साइक्लिंग) ने रामनगर से केदारनाथ तक की कठिन और साहसिक यात्रा का संकल्प लेकर अपनी यात्रा प्रारंभ की।
इस पावन अवसर पर श्री रविकांत पांडेय, श्री पवन ओझा जी और मोनू भास्कर जी सहित अनेक नगरवासी एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दोनों युवाओं का माल्यार्पण के साथ-साथ अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।


छोटू शर्मा और राहुल तिवारी का यह प्रयास केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि साहस, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास का अद्भुत उदाहरण है। स्केटिंग और साइक्लिंग के माध्यम से इतनी लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा करना वास्तव में प्रेरणादायक है, जो हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा बनेगा।
हम सभी नगरवासियों की ओर से इन दोनों वीर युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि उनकी यह यात्रा सुरक्षित, सफल और मंगलमय हो।
आप दोनों का यह हौसला और जज्बा यूं ही बना रहे, और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रामनगर का नाम पूरे देश में रोशन करें।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *