आज दिनांक 14 अप्रैल को भारतीय अंबेडकर सभा के तत्वाधान में एक भव्य एवं विशाल अंबेडकर संदेश यात्रा मौहल्ला तोपखाना वाल्मीकि बस्ती, अंबेडकर चौराहा से निकाली गई। संदेश यात्रा बापू माल, मछली बाज़ार, फराशखाना, किला पश्चिमी गेट, सर्राफा बाज़ार,जामा मस्जिद,चाकू मार्केट,बाज़ार नसरुल्ला खां, कोतवाली, शाहबाद गेट, शिवी रोड, सिविल लाइंस होते हुए अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई। इस संदेश यात्रा में संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर,शिक्षा के ज्योतिपुंज महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले दंपति, 1857 की क्रांति के मुख्य सूत्रधार मातादीन वाल्मीकि , बामसेफ के संस्थापक सदस्य दीनाभाना वाल्मीकि,विश्वविख्यात दलित साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि, प्रसिद्ध लेखक एवं समाज सुधारक भगवान दास आदि महापुरुषों की आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।


इससे पहले मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री आकाश सक्सेना ने फीता काटकर संदेश यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ अम्बेडकर का सपना था कि देश का प्रत्येक बालक उच्च शिक्षा ग्रहण करे और हम उनका यह सपना साकार करने के लिए कृतसंकल्प हैं।


विशिष्ट अतिथि रामपुर नगर पालिका चैयरमैन सना ख़ान, समाजसेवी मामून शाह ख़ान, जुगेश अरोड़ा उर्फ़ कुक्कु भाई,भारत भूषण गुप्ता,और समाज के सम्मानित जनों एवं भारतीय अंबेडकर सभा के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में दिनेश मानव, अविनाश तपन, धर्म कुमार वाल्मीकि,दीप लव,अमर आदिवासी, बाबु लाल कौशल, ओमकार सेठ, आनंद प्रकाश वाल्मीकि, नीरज चौहान, विक्की राज, महिपाल वाल्मीकि, रंजीत कठेरिया, दीपक कठेरिया,अभय कठेरिया, विल्सन बाबु, राकेश दुली, आदेश पिंटू, अविनाश भारती, ओमप्रकाश, सुभाष, गिरधारी लाल, राहत अली, मंगल इत्यादि शामिल रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *