बाबा साहेब की जयंती पर लगा भंडारा, किया श्रद्धा सुमन अर्पित।

बाराबंकी: यूनाइटेड टीचर्स एसोसियेशन की बाराबंकी शाखा ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 135 जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि बाबा साहेब समरसता युक्त समाज के शिल्पी थे, उन्होंने भारत का संविधान बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया,आज उन्हीं की देन है कि समाज का गरीब और वंचित वर्ग गर्व से सिर उठा कर जीवन जी रहा है।

भाजपा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ वंचित और शोषित वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की सरकारें केवल वायदा करती थी लेकिन अब योगी जी की अगुआई में यूपी की बीजेपी सरकार सभी को लाभ दे रही है। कार्यक्रम यूटा के ज़िला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने आयोजित किया जिसमें उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,मंडलीय संयुक्त मंत्री अर्जुन प्रसाद, महामंत्री मो० इखलाक़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत राय, उपाध्यक्ष सल्पू राम और कामराज,कोषाध्यक्ष श्रीमती रवि बाला सिंह, ज़िला मीडिया प्रभारी डॉ विकास चंद्र शर्मा, संगठन मंत्री मायाराम,फतेहपुर ब्लॉक मंत्री सुशील कुमार सहित विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

इसके पहले ज़िला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अशोक कुमार सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ नाका सतरिख चौराहे पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *