आगरा।फतेहाबाद क्षेत्र के गांव घिमिश्री की नई बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार, 14 अप्रैल को बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया रहीं।


कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं और ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।


विकास कार्यों की घोषणा और लोकार्पण


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने ग्राम पंचायत घिमिश्री के गोवर्धन मोहल्ले में आरसीसी सड़क निर्माण का लोकार्पण किया। साथ ही अंबेडकर पार्क में सर्व समाज के लिए शौचालय निर्माण कार्य भी कराया गया, जिसका उद्घाटन भी इस अवसर पर किया गया।


जयंती के उपलक्ष में अंबेडकर अमृत पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ. अंबेडकर संविधान के रचयिता थे और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।


महिला सशक्तिकरण और योजनाओं पर जोर


अपने संबोधन में डॉ. मंजू भदौरिया ने केंद्र व राज्य सरकार तथा भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समाज से बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग


इस अवसर पर ग्राम प्रधान धनवान सिंह (टीटू भाई), पूर्व प्रधान हरिओम जादौन, किसान नेता रामनिवास रघुवंशी, संजय जादौन, सीपी चक, सुरेंद्र खटीक, मातादीन ठेकेदार, अतीत कुमार, राजू सिसोदिया, सचिन पायलट (स्थानीय कार्यकर्ता), बंटू ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *