आशुतोष पाण्डेय एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

नगर निगम के नामित दस पार्षदों को सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में महापौर द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ ही नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या बढ़कर 70 हो गई।
समारोह में विधायक वेदप्रकाश गुप्ता समेत शहर के गणमान्य लोग एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाते हुए उम्मीद जताई कि नामित पार्षद, निर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और अयोध्या को तेजी से आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।
शपथ लेने वालों में सुशील मिश्र बबलू, संजय निषाद, लक्ष्मण वर्मा, संजय कोरी, सुशील कुमार सिंह, रंजना सागर, आशुतोष पांडेय, ज्ञान केसरवानी, सुनीता गुप्ता एवं अनीता द्विवेदी शामिल रहीं। शपथ ग्रहण के दौरान रंजना सागर भावुक हो गईं, जिसके बाद महापौर ने उन्हें संबल देते हुए शपथ पूरी कराई।कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडे ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, उपसभापति संतोष सिंह, निवर्तमान उपसभापति राजेश गौड़, प्रकाश गुप्ता, कृष्ण कुमार पांडे, मनोज जायसवाल, रंजीत शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोटर आशुतोष पाण्डेय #MDNEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *