रिपोर्ट-प्रशांत तिवारी

हरदोई। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जनपद के चौसार क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को आयोजित इस विशाल यात्रा में ब्राह्मण समाज के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भगवान परशुराम की मनमोहक प्रतिमा, सजीव झांकियों और बैंड-बाजे की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।


शोभायात्रा का शुभारंभ चौसार स्थित श्री रामजानकी मंदिर से विधि-विधान से पूजन के बाद हुआ। इसके बाद रैली नंदना, मंगरौरा, सिया, निव्याखेड़ा और श्रीमऊ होते हुए पुनः चौसार स्थित रामजानकी मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर रथ और श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया।


सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम।


व्यवस्था बनाए रखने के लिए अरवल थाना अध्यक्ष अनिल सिंह अपने पूरे पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। आयोजकों ने यात्रा के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की, जिसका श्रद्धालुओं ने पूरी निष्ठा से पालन किया।जिस मौके पर
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में अमरेश दीक्षित, रजनीकांत त्रिवेदी, गोपाल तिवारी, अनुराग तिवारी, चमन मिश्रा, नितिन अग्निहोत्री, हरीलखन मिश्र, रचित तिवारी, सूरज शुक्ला, संजय पाठक, पंकज पाठक, आशुतोष मिश्रा, इंद्रेश द्विवेदी, मृदुल तिवारी, अंबुज तिवारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *