फतेहाबाद, 18 अप्रैल 2026: भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पूरा जाटव गांव में विद्युत आपूर्ति न होने से परेशान किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया
जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने बताया कि पुरा जाटव गांव में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से पूरा गांव अंधेरे में है। बार-बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ने दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया। इससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।

बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, रात में लालटेन के सहारे काम करना पड़ रहा है। पीने के पानी की भी किल्लत हो गई है क्योंकि सबमर्सिबल नहीं चल रहे।

विभाग पर लापरवाही का आरोप
प्रदीप सिंह ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के जेई और एसडीओ को कई बार फोन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लाइनमैन गांव में आने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने कहा कि बिल तो हर महीने समय पर आ जाता है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिलता।

ये रखी गई मांगें

  1. तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगे: पूरा जाटव में 24 घंटे के अंदर 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए
  2. जिम्मेदारों पर कार्रवाई: लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो
  3. रोस्टर जारी हो: गांव के लिए फिक्स बिजली कटौती का शेड्यूल सार्वजनिक किया जाए
  4. कनेक्शन धारकों के बिल सही किए जाएं

अधिकारियों को अल्टीमेटम
धरने के बाद यूनियन ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में पूरा जाटव की बिजली बहाल नहीं हुई तो भाकियू विद्युत उपकेंद्र फतेहाबाद पर धरना प्रदर्शन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

ये रहे मौजूद
धरना-प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष बीरी सिंह, यतेंद्र, राहुल, आर्यन , राम बाबू , बहादुर सिंह, मोहर सिंह प्रधान राजेंद्र सिंह मताप्रसाद, महारा सिंह के अलावा पूरा जाटव गांव के दर्जनों किसान शामिल हुए। और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।


1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed