बिसौली : स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर जायंट्स ग्रुप आफ बिसौली स्टार्स ने विशाल तिरंगा रैली निकाली। एसडीएम ज्योति शर्मा ने ध्वजारोहण कर रैली को अग्रवाल धर्मशाला से रवाना किया। ग्रुप के अध्यक्ष निशांत गोयल अपने साथियों के साथ आकर्षण का केन्द्र बने 51 फिट के तिरंगे को लेकर चल रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, चेयरमैन अबरार अहमद, दुर्गेश वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, मोनू महाजन, सचिव अनुपम वार्ष्णेय, रविन्द्र मोहन अग्रवाल आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *