
एम डी न्यूज़ बहूआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
दिनांक 11.04.2026 को वादी की लिखित तहरीर बाबत दिनांक 09.04.2026 को एक नफर अभियुक्ता द्वारा अपनी पुत्रियों के साथ वादी की पत्नी को प्रसव पीडा के समय किसी अन्य अस्पताल में भर्ती न होने देना एवं जबरदस्ती स्वंय अपने घर पर ही सामान्य प्रसव कराना जिससे वादी की पत्नी एवं बच्चे की मृत्यु होने पर वादी को डरा- धमका व अपमानित कर अपने घर से निकाल देने के सम्बन्ध में थाना केमरी पर मु0अ0सं0- 39/26, धारा- 105/115(2)/351(2)/352 बीएनएस बनाम 01 नफर अभियुक्ता मय 04 आदि नफर पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को थाना केमरी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.उ0नि0 जितेन्द्र कुमार
2.हे0का0 अनिल कुमार
3.म0का0 पारुल
थाना सिविल लाइनः- यातायात बाधित करते हुए शासन द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशो का उलंघन करने तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के अभियोग में अभियुक्त गिरफ्तार ।
दिनांक 18.04.2026 को नईम अहमद पुत्र अकील अहमद निवासी धावनी हसनपुर थाना बिलासपुर, रामपुर द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत शाहबाद गेट तिराहा पर सार्वजनिक रुप से सड़क के मध्य नमाज अदा कर यातायात बाधित करते हुए शासन द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशो का उल्लंघन करने तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0- 204/2026, धारा- 126(2),223(b),353(2) बीएनएस बनाम नईम उपरोक्त पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
थाना शहजादनगरः- धार्मिक स्थल पर तोड़ फोड़ करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त एवं अभियुक्ता गिरफ्तार ।
दिनांक 18.04.2026 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्तों द्वारा ग्राम दबका मे धार्मिक स्थल पर तोड़ फोड़ करना एवं मस्जिद के मौलवी से मारपीट व अभद्र भाषा का प्रयोग करने के सम्बन्ध में थाना शहजादनगर पर मु0अ0सं0-68/26, धारा- 298/115(2)/351(3)/ 352/ 324(4) बी.एन.एस बनाम 1.अजीम पुत्र इकराम निवासी बजरिया कढू, ऊची चौपाल थान गंज जनपद रामपुर एवं एक नफर अभियुक्ता पंजीकृत किया गया था । विवेचना के क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अजीम एवं अभियुक्ता को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
- म0उ0नि0 ज्योति
- उ0नि0 हेमराज सिंह
- हे0का0 सचिन तोमर
- का0 अनुज कुमार
- म0हे0का0 अंजली
6.म0हे0का0 विनिता पोरस
थाना स्वारः- 01 वारंटी गिरफ्तार ।
दिनांक 19.04.2026 को थाना स्वार पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरीश कुमार पुत्र वीर सिह निवासी मौहल्ला भूवरा मसवासी थाना स्वार जनपद रामपुर सम्बन्धित वाद सं0- 04/20, मु0अ0सं0- 871/19, धारा- 364/302/201/34 भादवि को उसके मसकन से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.उ0नि0 अजय कुमार शुक्ला
2.हे0का0 नितिन कुमार
3.हे0का0 आशुतोष कुमार
4.का0 यशवीर सिंह
5.का0 धीरेन्द्र कुमार
थाना स्वारः- एक अदद नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ।
दिनांक 19.04.2026 को थाना स्वार पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त शब्बू पुत्र जमीरूल इस्लाम निवासी ग्राम नरपतनगर दूंदावाला, थाना स्वार को शेखुपुरा नरपतनगर जाने वाले मोड से मय 01 अदद नाजायज चाकू के गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्वार पर मु0अ0सं0- 133/2026, धारा- 4/25 ACT. बनाम शब्बू उपरोक्त पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 मनोज कुमार मिश्र
2.हे0का0 संदीप कुमार
3.का0 सुमित कुमार
4.का0 विपिन सिरोही
थाना मिलकखानमः- चोरी के अभियोग में प्रकाश में आया अभियुक्त 01 अदद नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार ।
दिनाँक 09.04.26 को वादी की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोरो द्वारा वादी की दो भैंस चोरी करने के सम्बन्ध में थाना मिलकखानम पर मु0अ0स0- 24/2026 धारा- 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । दिनांक 18.04.2026 को थाना मिलकखानम पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान बढइयों वाला मझरा तिराहे से एक संदिग्ध व्यक्ति मंजू खां पुत्र शब्बन खां निवासी महूनागर थाना मिलकखानम, रामपुर को एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया । जिसकी जमातलाशी से 3820 रुपये प्राप्त हुये । विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में 1. मंजू खां उपरोक्त 2.नासिर पुत्र नूर अहमद निवासी ग्राम ढोकपुरी टाण्डा थाना अजीमनगर के नाम प्रकाश में आया तथा बाद पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
पूछताछः-
पूछताछ के दौरान उपरोक्त व्यक्ति मंजू खां द्वारा बताया गया कि उक्त 3820 रुपये ग्राम बिहारी नगर से चुरायी एक भैंस तथा कटिया (छोटी भैंस) के है । वह भैंस तथा कटिया मैने अपने साथी नासिर पुत्र नूर अहमद निवासी ग्राम ढोकपुरी टाण्डा थाना अजीमनगर जिला रामपुर के साथ मिलकर चुरायी थी तथा भैंस तथा कटिया को खौद के बाजार में 45,000 रुपए में अन्जान व्यक्ति को बेच दिया था । जिसमें से आधे रुपये नासिर ने ले लिये थे, आधे रुपये मैंने ले लिये थे । जिनमें से खर्च होने के बाद यह 3820 रुपए बचे हैं । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि आज भी किसी की भैंस चुराने की फिराक में था ।
बरामदगीः-
- एक अदद तंमचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस
- 3820 रुपये
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 सोहन सिंह
2.का0 ब्रहमचन्द
3.का0 मोहनलाल
थाना बिलासपुरः- खाईबाडी करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, 1890 रुपये एवं जुआ में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद ।
आज दिनांक- 18.04.2026 को थाना बिलासपुर, रामपुर पुलिस द्वारा नूरी मस्जिद के पास अभियुक्त इमरान उर्फ गुडडू पुत्र अब्दुल हसन निवासी मौहल्ला साहूकारा कस्बा व थाना बिलासपुर जनपद रामपुर को एक रजिस्ट्रर , चार पर्ची , पाँच बिना लिखी पर्ची बड़ी, एक पैन नीला एवं 1890 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना बिलासपुर पर मु0अ0स0- 130/26, धारा- 13 जी एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.उ0नि0 योगेश कुमार सिंह
2.का0 अमित कुमार
3.का0 धर्मेन्द्र सिंह
4.का0 विकास गौतम
5.एच0जी0 रमेश चन्द
