बहुआयामी समाचार से प्रयागराज से दीपक कुमार की खास खबर।*

प्रयागराज के करछना तहसील के ऊमरी तालुका काटी बलापूर जोड़ने वाली नहर पर बनी पुलिया जो चक मार्ग 365 को मुख्य नहर मार्ग से जोड़ता है को तोड़ने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला ग्रामीणों का कहना किसी तरह यहाँ पुलिया बनाया गया है इन पुलिया से ग्रामीणों का आना जाना यहां तक की कृषि कार्य करने के लिए इन्हीं पुलिया से होकर जाना होता है अगर ये पुलिया तोड़ी गई तो हम सभी ग्रामीणों को भारी नुकसान होगा ग्राम प्रधान ने भी कहा अगर पुलिया तोड़ दी जायेगी तो लोगों को आने जाने में बड़ी ही समस्या का सामना करना पड़ सकता है
सबसे बड़ी बात यह है कि नहरों पर बनी पुलिया लगभग दस वर्ष पुरानी है क्या नहर विभाग गहरी नींद में था
आखिर सिंचाई विभाग अब नीद से जागा जब पुलिया का निर्माण किया जा रहा था तब नहर विभाग या सिचाई विभाग कहा सोया था।
सिंचाई विभाग का कहना है कि पुलिया अवैध तरीके से बनी है
उस पुलिया से हजारों की संख्या में ग्रामीणों का आना जाना और कृषि कार्य होता है
किसानों और ग्रामीणों ने कहा अगर इन पुलिया को तोड़ा गया तो बड़ा आंदोलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *