बहुयामी समाचार md news के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट
कन्नौज/बताते चले कि
आज 24.04.2026 को जनपद कन्नौज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा जिलाधिकारी कन्नौज श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार की उपस्थिति में दिनांक 25.04.2026 से 27.04.2026 तक आयोजित होने वाली यूपी होमगार्ड्स परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था,अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, कक्षों की समुचित व्यवस्थाओं तथा परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया तथा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ सम्पन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।