फरह।ग्राम पींगरी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अमर सिंह उर्फ भोलू (पुत्र श्यामलाल), उम्र लगभग 40-45 वर्ष बरसात में भीगे गेहूं को सुखाने के लिए अपने घर की छत पर गए थे।
इसी दौरान छत पर बैठे बंदरों के झुंड ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराकर अमर सिंह संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे नाक और मुंह से खून बहने लगा तथा उनकी एक-दो पसलियां भी टूट गईं।
परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पतालों में पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत के चलते पोलारिस हॉस्पिटल व प्रभा हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। इलाज न मिल पाने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि आगामी 10 मई 2026 को उनकी बेटी की शादी तय थी, जिसके लिए जुटाई गई पूरी रकम इलाज के प्रयासों में खर्च हो गई।
मृतक अपने पीछे चार बेटियां और तीन बेटे छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। वन विभाग भी कोई जिम्मेदारी नहीं वर्त रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।