मुजफ्फरनगर,,थाना मीरापुर। क्षेत्र कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क ईदगाह रोड पर निवासी एक भूसा विक्रेता पर देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में भूसा विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार परवेज पुत्र रसीद की भूसे की दुकान कस्बे में सुहाना बैंक्विट हॉल के निकट स्थित है। बताया गया है कि परवेज देर रात अपनी दुकान पर सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात तीन अज्ञात हमलावरों वहां पहुंचे। हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार थे। आरोप है कि आते ही उन्होंने सो रहे परवेज पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से परवेज गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान परवेज ने शोर मचाया, जिसके बाद हमलावार मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। परवेज ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल परवेज ने बताया कि हमले में तीन लोग शामिल थे, लेकिन अचानक नींद में हमला होने के कारण वह हमलावरों की पहचान नहीं कर सका। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में मीरापुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं आयी है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।