आज दिनांक 27.4.2026 को स्थान तहसील सदर कन्नौज में समस्त हिन्दू समाज गौ भक्तों , गौ प्रेमियों व गौ रक्षा संगठन के तरफ से गौ वंश को सम्मान दिलवाने हेतु गौ सम्मान अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील परिषद कन्नौज में जिला संयोजक अजीत दोहरे के नेतृत्व में करीब दो सैकड़ा लोगों ने गौ रक्षा गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनपद कन्नौज की ओर से माननीय तहसीलदार महोदय एसडीएम महोदय को गौ वंश को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए ज्ञापन दिया ।

जिसमें माननीय राज्यपाल , माननीय मुख्यमंत्री जी , श्रीमान प्रधानमंत्री जी , श्री मान जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए ज्ञापन सरकार के माध्यम से उनको प्रेषित किए गए जिसमें सरकार का ध्यान गौ वंश को बचाने गौ भक्तों की मांग की ओर आकर्षित करने के लिए मांग रखी गई तथा भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से गौ रक्षा व गोवंश को बचाने के लिए मांगे उठाई गई जिसमें राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए प्रमुख मांगे थी भारत में गौ बध को पूर्णत प्रतिबंधित किया जाए गौ हत्या पूर्णता बंद हो देशी गोवंश को सुरक्षित किया जाए गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा प्रदान किया जाए राष्ट्र गौ रक्षा आराधना के लिए गौ माता की रक्षा के लिए सरकारी खर्चे पर की जाए देशी गोवंश की सेवा हो तथा प्राचीन कृषि की रूपरेखा तैयार हो तथा उसका प्रचार प्रसार सरकार के माध्यम से किया जाए गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून को पास किया जाए तथा इसके लिए अलग से मंत्रालय बनाया जाए संपूर्ण भारत में सभी समान रूप से गोवंश की सेवा हो सके गोचर बोर्ड बने तथा चारा को सुरक्षित करने की नीति तय हो व पंचगव्य तथा गोवंश को प्राप्त करने व गांव में गौ उत्पाद बनाने हेतु प्रचार प्रसार हो इस अभियान से जुड़ने के लिए एक टोल फ्री नंबर मिस कॉल नंबर 906777323 भी जारी किया गया तथा इस कार्यक्रम में जुड़ने के लिए समस्त जनमानस को कोई चंदा या रसीद नहीं देना है यह भी जानकारी दी गई तहसीलदार महोदय की ओर से तहसीलदार , माननीय एसडीएम महोदय ने ज्ञापन स्वीकार किया तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही सरकार को अवगत कराया जाएगा तथा इस संबंध में एक अच्छा कानून जनता को मिल सके इसे कानून बनाकर कानूनी मान्यता की जाएगी कार्यक्रम में अजीत दोहरे , पंकज कुमार पांडे , नरेंद्र सिंह यादव , धर्मेंद्र वर्मा , अवधेश कुमार गुप्ता , शिरीष गुप्ता डीएसजी रामजी सिसोदिया अभय वैश्य , धर्मेंद्र कुमार शर्मा , भोलानाथ कश्यप , ईश्वर गुप्ता , प्रीतम तिवारी राकेश शर्मा , रामानंद शर्मा सहित संत साधु समाज भी उपस्थित रहे । सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की जय गौ माता जय गोपालक

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।