त्रिवेदीगंज बाराबंकी । जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलवल गांव में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिलवल गांव निवासी फौजिया पत्नी सोनू ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार करीब 2:50 बजे उनकी तीन वर्षीय बेटी ने गांव के एक रास्ते पर शौच कर दिया था। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और देखते ही देखते कहासुनी शुरू हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विपक्षीगण आक्रोशित होकर फौजिया के घर में घुस आए और धारदार हथियार से उन पर कई वार कर दिए। हमले में फौजिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में लोनी कटरा थानाध्यक्ष अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed