लखीमपुर खीरी, 27 अप्रैल 2026।
गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर सोमवार को जनपद लखीमपुर में व्यापक स्तर पर ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सदर तहसील स्थित भुइफोरवानाथ मंदिर प्रांगण में गौ माता के विधिवत पूजन के साथ हुई।

इसके बाद अरुण कुमार अवस्थी ‘पारस’ के नेतृत्व एवं विभू अवस्थी के प्रभार में सैकड़ों गौ सेवकों, संतों और नागरिकों ने रैली निकाली। रैली में शामिल श्रद्धालु गौ माता के भजन-कीर्तन करते हुए संकटा माता मंदिर होते हुए श्री राम चौराहा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

रैली में नीरज अवस्थी, देव जुनेजा, अंकित मिश्रा, ललित दीक्षित, सुधीर पांडे, विमल बजरंगी, बाबा राधेश्याम दास उर्फ हटी बाबा, बाबा अमित शुक्ला, जसवंत राज, जीत कुमार, गोलू जोशी, श्रीमती किरण अवस्थी, श्रीमती सुमन मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में गौ प्रेमी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ एवं ‘राष्ट्रीय धरोहर’ घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून बनाने तथा गोचर भूमि संरक्षण के लिए बोर्ड गठन सहित विभिन्न मांगें प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

आयोजकों ने बताया कि इसी अभियान के तहत जनपद लखीमपुर की अन्य तहसीलों में भी ज्ञापन सौंपे गए, जिससे गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।