गोला खीरी। हाईस्कूल/इंटरमीडिएट मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन के.ए.यू.के.इण्टर कॉलेज पड़रिया तुला में बहुत ही धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक मा.हाजी डॉ.आर.ए.उस्मानी पूर्व मंत्री/विधायक राष्ट्रीय प्रवक्ता व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कालेज के प्रबन्धिका श्रीमती डॉ.एस.पी.उस्मानी,कालेज के डायरेक्टर अब्दुल मन्नान उस्मानी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा का स्वागत कालेज के समस्त स्टाफ द्वारा किया गया।


यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 परीक्षा में के.ए.यू.के.इण्टर कालेज के टॉपर छात्र/छात्राओं व उनके अभिभावकों को मुख्य अतिथि मा.पूर्व मंत्री/विधायक हाजी डॉ.आर.ए.उस्मानी ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी व उनके भविष्य के लिये दुआएँ दी।
पूर्व मंत्री डॉ0 ने बच्चों,अभिभावकों व शिक्षकों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया और कहा शिक्षा के क्षेत्र में आज के.ए.यू.के.इण्टर कॉलेज से हज़ारों विद्यार्थी पढ़ लिख कर पुलिस के रूप में,अध्यापक के रूप में,लेखपाल के रूप में,सेना के रूप में,वकील के रूप में आदि पास होकर जनपद का,प्रदेश का व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
प्रबंधक मा पूर्व मंत्री/विधायक हाजी डॉ आर ए उस्मानी ने कहा हमने शिक्षा को प्राथमिकता देते हुऐ ब्लॉक बिजुआ के पड़रिया तुला गांव को के.ए.यू.के.इण्टर कालेज दिया जिससे कोई भी बच्चा अनपढ़ ना रहे,हर घर की बिटिया को शिक्षा आसानी से मिल सके जिसमें पढ़ लिखकर अपने माता-पिता,गुरुजनों,गाँव का नाम रोशन करें।
कालेज के विशिष्ट अतिथि कालेज के डायरेक्टर अब्दुल मन्नान उस्मानी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा ने कालेज में टॉप करने वाले विद्यार्थियों मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया व मेडल पहनाकर सभी को सम्मानित किया।


डायरेक्टर अब्दुल मन्नान उस्मानी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा शिक्षा है जिसके बिना मनुष्य कुछ भी नहीं।
कालेज़ की प्रबंधिका डॉ एस पी उस्मानी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को गिफ्ट देकर,मेडल पहनाकर,मुंह मीठा कराया।

कार्यक्रम का संचालन लुकमान रजा ने किया,जिसमें
कालेज के प्रधानाचार्य रिजवान उस्मानी,उप-प्रधानाचार्य इमरान अहमद,व्यवस्थापक यूनुस अली सिद्दीकी व समस्त शिक्षकों ने सभी टॉपर बच्चों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएँ दी।
इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद राज, महेश पाल,रोहित राठौर,शाह आलम,गोविंद यादव,रचना रस्तोगी,प्रतिमा मिश्रा,प्रियंका चौहान,राजीव प्रेमी,ओमकर सिंह, सुनीता मिश्रा, रेखा,सरिता राज,कविता सिंह,विजय पाल,जगत राम,महादेव मौर्य, दिलीप कुमार विश्वकर्मा,मीना श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *