गाजीपुर, उत्तर प्रदेश
गाजीपुर जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के करीबी सियाराम विश्वकर्मा की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने हत्या के बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। मामले को लेकर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर न्याय की मांग की है।


ज्ञापन में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, फांसी की सजा, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन बढ़ते जनदबाव के बीच जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed