एम डी न्यूज़ संवाददाता प्रशान्त जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी ।उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के उपनगर बिल्सी में महिला जनाक्रोश मार्च अभियान के अंतर्गत बिल्सी विधानसभा के बिल्सी नगर मंडल में नगर पालिका परिषद बिल्सी से मुख्य बाजार थाना मोड़ तक मार्च का नेतृत्व पालिकाध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने किया। साथ ही महिलाओं द्वारा विशाल मार्च के दौरान हाथों में तख्तियां और नारों के साथ महिलाओं ने कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए थाने मोड़ पर अपना आक्रोश यात्रा का समापन किया । इस अवसर पर नेहा सभासद, ममता देवी,संगीता सागर ,कमलेश कुमारी, कविता सागर समेत अनेक महिला मौजूद रही ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed