जनपद बाराबंकी |
रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड, बाराबंकी में आज उस वक्त गर्व का माहौल देखने को मिला, जब प्रशिक्षु आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण के समापन पर भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री अभिताभ यश ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया और जवानों के जोश, अनुशासन और समर्पण की सराहना की।
इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षु आरक्षियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही, जनता के साथ बेहतर संबंध बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने का संकल्प दिलाया गया।


293 प्रशिक्षु आरक्षियों ने 12 टोलियों में हिस्सा लेकर अपनी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया।
इन प्रतिभाशाली आरक्षियों को मिला सम्मान:
प्रथम परेड कमांडर – वैभव दीक्षित
द्वितीय परेड कमांडर – अभय प्रताप सिंह
तृतीय परेड कमांडर – अंकित सिंह तोमर
अंतः विषयों में श्रेष्ठ – प्रिंशू सिंह
वाह्य विषयों व सर्वांग सर्वोत्तम – उदित प्रताप सिंह
प्रशिक्षण में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
देश की सुरक्षा का नया जोश, नई ऊर्जा और नई जिम्मेदारी… बाराबंकी के ये जवान अब तैयार हैं सेवा के लिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।