(पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर मुख्य न्यायालय के समक्ष किया पेश )

बदायूं: यूपी के बदायूं जिले में एक पत्रकार को फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बताते चलें मामला जनपद बदायूं को थाना बिनावर क्षेत्र का है जहां अवैध मिट्टी खनन माफिया सोहेल पुत्र भूरे मोहम्मदपुर व्यार निवासी ने एक दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता को जान से मारने की धमकी दे डाली। इस मामले में पीड़ित पत्रकार ने थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद थाना बिनावर पुलिस ने पीड़ित पत्रकार की तहरीर व साक्ष्य के आधार पर धमकी देने वाले अवैध मिट्टी खनन माफिया सोहेल को 24 घंटे में गिरफ्तार कर मुख्य न्यायालय के समक्ष पेश किया।


इस संबंध में थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता पत्रकार को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले अवैध खनन माफिया सोहेल पुत्र भूरे निवासी मोहम्मदपुर व्यार को सोमवार की प्रातः लगभग 10:00 बजे गिरफ्तार कर मुख्य न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
इस संबंध में दैनिक समाचार पत्र के पीड़ित संवाददाता का कहना है कि आरोपी कार्रवाई होने के बावजूद भी दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता पर कभी भी किसी भी टाइम हमला कर सकता है। भविष्य में कोई भी घटना अगर मेरे साथ घटती है तो मेरी जान माल के जिम्मेदार सोहेल पुत्र भूरे निवासी मोहम्मदपुर व्यार, थाना बिनावर, जनपद बदायूं होंगे। मुझे सोहेल नाम के अवैध मिट्टी खनन माफियाओं से भविष्य में अपनी जान मन का खतरा बना हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।