मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह,एंवम मीरापुर थाना प्रभारी राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 26.04.2026 की रात्रि को थाना मीरापुर व एसओजी की टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग व रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कुतुबपुर झाल के पास पडे खंडर मे कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं।

सुचना मिलते ही थाना मीरापुर पुलिस टीम मीरापुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा, उपनिरीक्षक ओमेंद्र सिंह, उप निरीक्षक मोहित कुमार,उपनिरीक्षक कामिल चौधरी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल रोहताश सिंह, व कास्टेबल सचिन कुमार, आदि मौके पर पहुंचे पुलिस टीम को देखकर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे पुलिस टीम ने भी साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर जवाबी फायरिंग की तो , 02, बदमाशो के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गए। बदमाशों को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया।

व, 06,अन्य बदमाशों को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के कब्जे से 02, तमंचे , 02, जिन्दा कारतूस 02, खोखा कारतूस व, 06,चाकू बरामद किए गए। थाना मीरापुर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपने नाम आरिफ पुत्र उमर, साजिद पुत्र अनीश, इमामुद्दीन पुत्र बुद्धा, मुजाहिद पुत्र मोहम्मद शादाब पुत्र इस्लाम, आदि सभी बदमाश बिजनौर मेरठ के निवासी हैं। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।