कन्नौज 27 अप्रैल। सोमवार की सुबह श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मन्दिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य पर भक्तों द्वारा भव्यता के साथ निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा बैंड बाजों की मधुर ध्वनि पर भक्तिमय भजनों के साथ नगर में भ्रमण किया गया।

नगर भ्रमण के दौरान यात्रा का जगह – जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। यात्रा सुबह नगर कोटि पितांबरा माई मंदिर से प्रारम्भ हुई। जो शहर के हाजीगंज ईदगाह, हरीनगर, पक रियाटोला, लाखन तिराहा, रामनरायन चौराहा, फर्शरोड, तालवारान, पीतल मंडी बख्शी चौराहा होते हुये खाटू श्याम मंदिर तलैया चौकी पहुंची। निशान यात्रा का भक्तों , द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया एवं यात्रा में चल रहे लोगों के मध्य शीतल पेयजल आदि की व्यवस्था की गई।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed