हरदोई में शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले एक निजी विद्यालय में महिला अभिभावक के साथ हुई अभद्रता ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया। बेटी के भविष्य की चिंता लेकर स्कूल पहुंची मां को सम्मान की जगह अपमान मिलने का मामला अब पुलिस केस बन गया है। वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में आया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी गई।

पीड़िता नीलम वर्मा की तहरीर पर थाना कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया है। FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 के साथ-साथ SC/ST एक्ट की गंभीर धाराएं भी शामिल की गई हैं। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को नीलम वर्मा अपनी बेटी अलीशा की कॉपी-किताब और नाम कटने की आशंका को लेकर स्कूल पहुंची थीं, जहां कॉपियों की खरीद को लेकर उन पर आर्थिक दबाव बनाया गया। जब उन्होंने कुछ समय की मोहलत मांगी, तो स्कूल प्रबंधन ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक टिप्पणियां भी कीं।

पूरी घटना का वीडियो 26 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिलेभर में आक्रोश फैल गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और स्कूल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बढ़ते दबाव के बीच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. अजीत सिंह ने तत्काल तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी और खुद स्कूल पहुंचकर जांच कराई।

जांच के दौरान न केवल वायरल वीडियो की सच्चाई परखी गई, बल्कि विद्यालय के संचालन, मान्यता और भवन मानकों की भी समीक्षा की गई। प्रारंभिक जांच में प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध मिलने पर BSA ने खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) को विद्यालय की प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।

सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्रबंधक ममता मिश्रा के विद्यालय परिसर में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शिक्षा के नाम पर अभिभावकों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट- पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।