फतेहाबाद (आगरा) के ग्राम हुसैनपुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास पं. धर्म नारायण शास्त्री (श्री धाम वृंदावन) ने अत्यंत दिव्य और अलौकिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।


कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोर लीला, कालिया नाग लीला, वृंदावन धाम की महिमा तथा गोवर्धन पूजा का मनोहारी वर्णन किया गया। इन प्रसंगों को सुनकर पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया और श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए।


इस अवसर पर सभी भक्तों ने गिरिराज जी महाराज की मन परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।
यज्ञ आचार्य पं. गौरव, पं. नीरज उपाध्याय एवं विष्णु शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।


कार्यक्रम का आयोजन तिवारी परिवार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से परीक्षित श्री मदन गोपाल तिवारी, रामजीलाल तिवारी, विकास तिवारी एवं आकाश की विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम स्थल: ग्राम हुसैनपुरा, फतेहाबाद, आगरा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।