वाराणसी से रिपोर्ट सलीम जावेद


वाराणसी में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ आसमान में अंधेरा छा गया और गाड़ियों की लाइट जल उठी। वाराणसी में जोरदार बारिश के साथ ही साथ ओले भी पड़े।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से मौसम बदल गया है। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है।

गिरे कई पेड़ और साइन बोर्ड
वहीं लहुराबीर पर पिशाचमोचन जाने वाले रस्ते के पास लगे रोड साइन बोर्ड अचानक से सड़क पर आ गया।जिसमें एक ई-रिक्शा फंस गया। वहीं कई जगहों क्षेत्र में पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे बिजली बाधित हो गई गनीमत थी की किसी को चोट नहीं आयी।

आंधी पानी होने पर रोड पर कोई नही था नही तो बड़ी दुर्घटना होती। मौके पर चेतगंज पुलिस टीम पहुंच कर बोर्ड को हटा ने का कार्य शूरु कराया। कैंट से लहुराबीर के तरफ का रास्ता बन्द कर बोर्ड को हटाने का कार्य तेजी के साथ हो रहा है। खबर मिलने तक पुलिस टीम ने दोनो तरफ रास्ता बन्द कर बोर्ड हटवाने का कार्य तेजी से करा कर यातायात व्यवस्था शुरू हो सके

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।