बुलंदशहर जन्मदिन की पार्टी में केक चेहरे पर लगाने की बात पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया था, जहां बर्थडे बॉय जीतू सैनी ने गुस्से में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया गया कि उसने पिस्टल से दो मैगजीन खाली कर पुलिस को भी खुली चुनौती दी थी।

बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी जीतू सैनी को मुठभेड़ में मार गिराया। इस एनकाउंटर के दौरान इंस्पेक्टर असलम और सिपाही मोहित भी घायल हो गए हैं।


3 लोगों की हत्या करने वाले जीतू सैनी को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया। जीतू की #पत्नी का कहना है- मीडिया ट्रायल के कारण पुलिस ने जीतू का एनकाउंटर किया। जीतू का कोई बड़ा आपराधिक इतिहास नहीं था, उसे एक बार सुधार का मौका मिलना चाहिए था।
दरअसल 25 अप्रैल को जीतू की बर्थडे पार्टी में दोस्त अमरदीप ने जीतू के चेहरे पर केक मल दिया था।

इससे वह भड़क गया था, ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, इसमें अमरदीप के साथ मनीष और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताईए छोटी सी बात और इतना ज्यादा गुस्सा, चार-चार परिवार तबाह हो गया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *