बिसौली : तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने नगर में तिरंगा रैली निकाली। भारत माता की जय व वंदेमातरम के गगनभेदी नारों से नगर का वातावरण मानो देशभक्तिमय हो गया। तहसील परिसर से निकली रैली देशभक्ति गीतों के साथ हाईवे होती हुई नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। अटल चौक से होकर रैली तहसील परिसर पहुंची जहां सभी अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, शिवशंकर पाठक, रामवीर सिंह, राजेश भारद्वाज, अनूप शर्मा, नरेश पाराशरी, प्रमोद सक्सेना, रामपाल पाठक, राजेश सक्सेना, वेदप्रकाश सक्सेना, ओमकार सिंह पाल, नरेन्द्र पाल सिंह, सुधाकर सक्सेना, संजय सिंह आदि अधिवक्ता प्रमुखता से मौजूद रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *