वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

आज अयोध्या जिले के भारतीय जनतापार्टी के जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति एवं जिला प्रशिक्षण योजना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ वर्तमान राजनीतिक विषयों पर गहन चर्चा की गई।
*नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर ‘निंदा प्रस्ताव’ पारित
बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ श्रीमती सरोज मिश्रा गोशाईगंज नगरपंचायत की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल जी सुमन पासवान जी मंजू निषाद जी ने निंदा प्रस्ताव पेश किया जिसे जिला उपाध्यक्ष अखण्ड सिंह डिम्पल ने निंदा प्रस्ताव का वाचन किया जिसका एक स्वर में सभी ने समर्थन दिया,
कार्यसमिति ने उन राजनीतिक दलों की कड़े शब्दों में निंदा की, जिन्होंने दशकों तक इस बिल को लटकाए रखा और जब मोदी सरकार इसे लेकर आई, तो उसमें अनावश्यक अड़ंगे लगाने का प्रयास किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस ऐतिहासिक अधिनियम का विरोध करना देश की करोड़ों महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सम्मान का अपमान है, कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई।
बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने और नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि दिनेश तिवारी ने कहा कि

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम मात्र एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व के समान अवसर देने की एक क्रांति है। जो दल इसका विरोध कर रहे हैं, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने जिला कार्यसमिति की प्रस्तावना रखी जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने पार्टी की आगामी कार्ययोजना के विषय में विस्तृत चर्चा किया
एवं संचालन जिला महामंत्री अशोक कसौधन ने किया
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पांडेय बादल,कमलाशंकर पाण्डेय,विधायक रामचंद्र यादव अमित सिंह चौहान चंद्रभान पासवान, जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय शिवम सिंह जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह जिला उपाध्यक्ष कृष्णकुमार पांडेय खुन्नू,राजीव तिवारी ,ऋषिकेश बर्मा,राममोहन भारती,रघुनंदन चौरसिया मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed