वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

अयोध्या के मवई में नेशनल हाईवे पर रविवार को तेज आंधी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। तेज हवा से एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसे बचाने के प्रयास में पीछे आ रहा कंटेनर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।

जानकारी के अनुसार, यूपी नंबर UP 78 FN 7648 वाहन तेज आंधी के कारण संतुलन खोकर हाईवे पर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे NL 02 Q 6327 कंटेनर के चालक ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेड़ जड़ समेत उखड़कर गिर पड़ा।

इस घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। सूचना मिलते ही हाईवे चौकी प्रभारी राजकुमार अपनी टीम, जिसमें कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल मंसाराम यादव और उमेश यादव शामिल थे, के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और तत्काल वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के अधिकारी नरेंद्र कुमार राव भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया।

पेड़ हटाने के कार्य के दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।हालांकि, हाईवे चौकी प्रभारी की सूझबूझ से यातायात को पूरी तरह बंद नहीं किया गया। उन्होंने दोनों दिशाओं के वाहनों को एक-एक लेन में नियंत्रित तरीके से चलवाया, जिससे जाम धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं है। प्रशासन की तत्परता और स्थानीय टीमों के समन्वय से एक बड़ा हादसा टल गया और स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *