बाराबंकी जनपद में आज सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इसके चलते दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। विभाग ने लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

इसी बीच, सीतापुर में भी सुबह ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

इस बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। विशेषकर गन्ना किसानों को इससे काफी फायदा हुआ है। लंबे समय से पड़ रही तेज धूप के कारण सूखने की कगार पर पहुंच चुके गन्ने की फसल को बारिश से अच्छी सिंचाई मिल गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed